पटना43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रेम विवाह के बाद से दोनों परिवार के बीच विवाद चल रहा था।
- पिता ने बेटे को बचाने की कोशिश की तो उसे भी गोली मार दी गई
- अलीपुर गांव के एक लड़के ने अपने गांव की लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था
पटना जिले के बख्तियारपुर में प्रेम विवाह के विवाद में सोमवार को खूनी संघर्ष हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की के घरवालों ने अपनी बेटी के पति को गोली मार दी।
पिता ने बेटे को बचाने की कोशिश की तो उसे भी गोली मार दी गई। पिता की मौत हो गई है। वहीं, युवक गंभीर रूप से जख्मी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सालिमपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव की है। इस गांव के एक लड़के ने अपने गांव की लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद से दोनों परिवार के बीच विवाद चल रहा था।
0