नाबालिग बहनों का अपहरण कर दुष्कर्म, पांच आरोपित गिफ्तार

जींद। महिला थाना पुलिस ने शहर की एक कालोनी में दो नाबालिग बहनों का अपहरण कर बंधक बना दुष्कर्म की कोशिश करने, अश्लील हरकत करने तथा बाल विवाह करवाने के पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने पांचों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

शहर थाना के अंर्तगत आने वाली कालोनी की एक महिला ने गत 31 अगस्त को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 27 अगस्त शाम को उसकी 17 तथा 14 वर्षीय बेटियां गायब हो गई। आसपास तलाशने तथा पूछताछ करने पर उसकी बेटियों का कोई सुराग नहीं लगा। महिला ने आरोप लगाया की हनुमान नगर निवासी रवि, उसकी मां शकुंतला, राजू, मोनू, उसकी पत्नी सुमन ने उसकी बेटियों का अपहरण कर बंधक बनाया हुआ है।

 गत 29 अगस्त को उसकी बेटियां किसी तरह आरोपितों की चंगुल से निकल पुलिस के पास पहुंची और घटना के बारे में अवगत करवाया। दोनों लड़कियों ने आरोप लगाया कि आरोपित राजू व रवि उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश, घटना के बारे में किसी को बताने पर उनके परिजनों द्वारा बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। यहां तक की दोनों नाबालिग लड़कियों की आरोपितों के साथ शादी भी करवा दी गई। 

महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर रवि, उसकी मां शकुंतला, राजू, मोनू, उसकी पत्नी सुमन के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने, दुष्कर्म की कोशिश करने, अश्लील हरकत करने, बाल विवाह अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने पांचों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

यह खबर भी पढ़े: आध्यात्मिक संत केशवानंद भारती का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति: लोकसभा अध्यक्ष

यह खबर भी पढ़े: युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने तथा परिजनों को धमकाने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IPL 2020 Schedule| Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Head to Head Opening Match Record in Ipl history | 13 सीजन में चौथी बार मुंबई और चेन्नई के बीच होगा पहला मैच, मुंबई सबसे ज्यादा 7 ओपनिंग मैच खेलने वाली टीम बनेगी

Sun Sep 6 , 2020
3 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा(बाएं) और महेंद्र सिंह धोनी। पिछली बार 2018 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल का ओपनिंग मैच हुआ था, तब चेन्नई टीम एक विकेट से जीती थी। -फाइल दोनों टीमों के बीच अब तक हुए तीन ओपनिंग […]