Coronavirus Novel Corona Covid 19 | Coronavirus Outbreak Today 8 September Newsupdates World Cases Novel Corona Covid 19. | रूस में वैक्सीन ‘स्पुतनिक वी’ को पब्लिक में रिलीज किया गया, यहां 10 लाख से ज्यादा मामले; दुनिया में अब तक 2.74 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus Novel Corona Covid 19 | Coronavirus Outbreak Today 8 September Newsupdates World Cases Novel Corona Covid 19.

मॉस्को38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मॉस्को के कैफे में फेस मास्क पहने हुए वेटर। देश में कोरोना से 17 हजार से ज्यादा की जान जा चुकी है।- फाइल फोटो

  • दुनिया में 8.96 लाख लोगों की मौत हुई, अब तक 1.95 करोड़ ठीक हुए
  • अमेरिका में 64 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 1.93 लाख की जान गई

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 74 लाख 79 हजार 207 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 95 लाख 73 हजार 109 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 96 हजार 421 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

रूस ने अपनी कोरोना वैक्सीन को पब्लिक के लिए रिलीज कर दिया है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। हालांकि, अभी ये नहीं बताया है कि किस तरह से इसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा। सरकार खुद टीकाकरण कार्यक्रम चलाएगी या फिर इसे मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।

इस वैक्सीन को रूस की गामलेया नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ इपिडेमियोलॉजी और रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) ने मिलकर बनाया है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने उम्मीद जताई कि कुछ ही महीनों में यहां बहुत से लोगों का टीकाकरण हो सकेगा। देश में कोरोना के 10 लाख 30 हजार 690 मामले आ चुके हैं।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 64,85,575 1,93,534 37,58,629
भारत 42,77,584 72,816 33,21,420
ब्राजील 41,47,794 1,27,001 33,55,564
रूस 10,30,690 17,871 8,43,277
पेरू 6,91,575 29,976 5,22,251
कोलंबिया 6,71,848 21,615 5,29,279
साउथ अफ्रीका 6,39,362 15,004 5,66,555
मैक्सिको 6,37,509 67,781 4,46,715
स्पेन 5,25,549 29,516 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 4,88,007 10,129 3,57,388

अमेरिका: ट्रम्प बोले- वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने पर माफी मांगे बाइडेन और हैरिस
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा है कि जो बाइडेन और कमला हैरिस को अमेरिकी वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘बाइडेन मूर्ख आदमी हैं… आप जानते हैं। अमेरिका में सबसे कम मृत्युदर है। हम रिकॉर्ड टाइम में वैक्सीन का उत्पादन शुरू करेंगे। बाइडेन तो चाहते हैं कि ‘चाइनावायरस’ हमारे देश की इकोनॉमी बर्बाद कर दे। अमेरिका इस वायरस के सामने सरेंडर कर दे।’’

ट्रम्प ने कहा- हम कोरोना वैक्सीन को लेकर बहुत अच्छा काम किया है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। इसकी वजह से बिडेन और हैरिस वैक्सीन को लेकर भ्रम फैला रहे हैं बेकार के बयान दे रहे हैं। यह देश के लिए खतरनाक है। हैरिस ने रविवार को सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह वैक्सीन को लेकर ट्रम्प की बातों पर भरोसा नहीं करती हैं।

इजराइल: 24 घंटे में रिकॉर्ड 3331 नए मामले
इजराइल में 24 घंटे में रिकॉर्ड 3331 नए मामले आए हैं। यहां जब से कोरोना फैला है तब से कभी एक दिन में इतने मामले नहीं आए। इससे पहले तीन सितंबर को 2991 मामले आए थे। देश में अब तक 1 लाख 33 हजार 975 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1026 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में गंभीर मरीजों की संख्या 470 हो गई है और 1 लाख 5 हजार 455 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां शाम 7 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक बाहर निकलने पर बैन है।

तेल अवीव के रुबिन स्क्वेयर पर कोरोना से जान गंवाने वालों को एक हजार खाली कुर्सियां रखकर याद किया गया।

तेल अवीव के रुबिन स्क्वेयर पर कोरोना से जान गंवाने वालों को एक हजार खाली कुर्सियां रखकर याद किया गया।

ब्राजील: अब तक 1.27 लाख की मौत
ब्राजील में कोरोना संक्रमण के एक दिन में 10 हजार 273 नए मामले आए और 310 लोगों की जान गई। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 41 लाख 47 हजार 794 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1 लाख 26 हजार 960 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां हफ्ते भर में 6 हजार लोगों ने दम तोड़ा है। देश में अब तक 33 लाख 55 हजार 564 लोग ठीक हो चुके हैं।

ब्राजील में लोग कोरोना महामारी को लेकर जागरूक नहीं है। यहां के रियो डि जेनेरियो के इपानेमा बीच पर हजारों की संख्या लोग जुट रहे हैं। फोटो रविवार की है।

ब्राजील में लोग कोरोना महामारी को लेकर जागरूक नहीं है। यहां के रियो डि जेनेरियो के इपानेमा बीच पर हजारों की संख्या लोग जुट रहे हैं। फोटो रविवार की है।

चीन: 15 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी
चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 24 मरीजों को अस्पताल से छुट्‌टी दी गई है। देश में 85 हजार 134 लोग संक्रमित हुए हैं और 80 हजार 335 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 175 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिसमें दो की हालत गंभीर है।

चीन के इंटरनेशनल फेयर के दौरान सिनोवैक बॉयोटेक की कोरोना वैक्सीन को भी दिखाया गया। -फाइल फोटो

चीन के इंटरनेशनल फेयर के दौरान सिनोवैक बॉयोटेक की कोरोना वैक्सीन को भी दिखाया गया। -फाइल फोटो

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Assembly Election 2020, Political Fight Between Jdu And Ljp In Bihar - बिहार विधानसभा चुनाव 2020: चरम पर पहुंची जदयू और लोजपा के बीच तल्खी, बयानबाजी पर चेतावनी

Tue Sep 8 , 2020
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Tue, 08 Sep 2020 04:42 AM IST पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹365 & To get 20% off, use code: 20OFF ख़बर सुनें ख़बर सुनें बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले जदयू और लोजपा की तल्खी चरम […]

You May Like