- Hindi News
- Local
- Bihar
- JP Nadda In Bihar Today News Updates | BJP President JP Nadda, MP Ram Kripal Yadav Worshiped At Patandevi Temple Amid Assembly Elections
पटना34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री से मिलने जाते जेपी नड्डा।
- नड्डा ने माता से बिहार विधानसभा चुनाव में जीत की मन्नत मांगी
- मंदिर में कोरोना काल में बरती जाने वाली सावधानी का पूरी तरह पालन होता दिखा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। नाश्ता करने के बाद दोनों नेताओं के बीच एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर बात हो रही है। उनके बीच सीटों के फार्मूले पर भी चर्चा हो रही है। लोजपा की नाराजगी और एनडीए में मांझी की इंट्री के बाद यह भेंट अहम मानी जा रही है। फिलहाल भाजपा व जदयू के बराबर-बराबर सीटों पर लड़ने की संभावना है। हालांकि जदयू ने भाजपा से कुछ अधिक सीटों पर लड़ने का प्रस्ताव दिया है। ऐसे में सीटों को लेकर प्रारंभिक सहमति बनाने की कोशिश होगी।
इससे पहले जेपी नड्डा पटनदेवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और माता से बिहार विधानसभा चुनाव में जीत की मन्नत मांगी। इस दौरान कोरोना काल में बरती जाने वाली सावधानी का पूरी तरह पालन होता दिखा। मंदिर के सभी पुजारी मास्क पहने हुए थे।
जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार सरकार में मंत्री नंद किशोर यादव, सांसद रामकृपाल यादव समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे। मंदिर के पुजारी ने सभी नेताओं को सम्मानित किया। पूजा करने पहुंचे सभी नेता मास्क पहने हुए थे। मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने से पहले सभी का हाथ सैनिटाइज कराया गया।

पटनदेवी मंदिर में पूजा करते जेपी नड्डा।
जेपी नड्डा के आज के कार्यक्रम
- बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे। नड्डा, ‘आत्मनिर्भर बिहार’ अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में वे 5 साल की कार्ययोजना की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। बताएंगे कि भाजपा अगले पांच वर्षों में किस आधार पर बिहार को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाएगी?
- दरभंगा जाएंगे, जहां मछली व मखाना उत्पादकों के साथ बैठक करेंगे।
- मुजफ्फरपुर में किसान चाची पद्मश्री राजकुमारी देवी से मिलकर दिल्ली लौट जाएंगे।
0