पश्चिम बंगाल में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, पार्टी ने तृणमूल पर लगाया हत्या का आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में  विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ राजनीतिक हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को  भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की  हत्या का मामला सामने आया  है। मृतक की पहचान दीपक मंडल के तौर पर हुई है। वह पूर्व मेदिनीपुर जिले के मोयना का रहने वाला था। भारतीय जनता पार्टी की ओर से दावा किया  गया है कि दीपक मंडल क्षेत्र में भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था। भारतीय जनता पार्टी ने हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। भाजपा  सांसद डॉ सुकांत मजूमदार ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है। 

इसमें उन्होंने लिखा है कि ममता बनर्जी की हिंसा की राजनीति की बलि भाजपा का एक और कार्यकर्ता चढ़ गया है। बम से मार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वह भाजपा का कार्यकर्ता था। तृणमूल कांग्रेस को उचित समय पर इसका उचित जवाब मिलेगा। बंगाल के लोग सब कुछ देख रहे हैं और उचित जवाब देंगे। गौर हो कि बंगाल में लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही हैं।‌ इसे लेकर यहां की राजनीति लगातार  सरगर्म रही है। 

यह खबर भी पढ़े: मुंह पर मास्क और हाथ में कॉफी मग पकड़े हुए दिखी मलाइका, फोटो पोस्ट कर बोलीं- अपने कमरे से कई दिनों के बाद बाहर निकली हूं

यह खबर भी पढ़े: IPL 2020/ आज दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब में होगी भिंड़त, जानिए कब-कहां और कैसे देखें LIVE Streaming



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Covid: Hong Kong asks Air India to suspend flights for 2 weeks

Mon Sep 21 , 2020
NEW DELHI: Hong Kong has again asked Air India not to operate flights there for two weeks starting Sunday (September 20). Like the first suspension last month, this time also the reason is significant number of passengers from India testing positive on arrival in Hong Kong. “Hong Kong civil aviation […]