प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को मारी गोली, संदेहास्पद परिस्थिति में मौत

खूंटी। जिले के मुरहू थानांतर्गत गम्हरिया में प्रेम प्रसंग में गोली लगने से मोजेश धनवार की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई, जबकि सहायक पुलिसकर्मी विक्रम कंडुलना घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। घायल विक्रम कंडुलना ने पुलिस को बताया कि मोजेश ने उस पर गोली चलाई थी और बाद में उसने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि खूंटी एसडीपीओ का कहना है कि अभी यह कहना मुश्किल है कि मोजेश ने ही खुद को गोली मारी थी या किसी और ने उसकी हत्या की। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मोजेश छह महीने पहले ही हत्या, लूट व आर्म्स एक्ट के मामले में जेल गया था। उसका गम्हरिया पंचायत क्षेत्र की एक सहायक पुलिसकर्मी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे दोनों विवाह करना चाहते थे। चूंकि उक्त लड़की व मोजेश दोनों एक ही गोत्र के थे, इसलिए लड़की के घर वाले विवाह करने के खिलाफ थे। जब मोजेश जेल में था तो इसी दौरान लड़की के घर वालों ने उसकी मंगनी विक्रम कंडुलना से कर दी। जेल से छूटने के बाद जब मोजेश को इस बात का पता चला तो गत रविवार की रात वह लड़की के घर पहुंचा और वहां लड़की के बहनोई के साथ वाद-विवाद होने के बाद वह वहां फायरिंग कर भाग गया। सोमवार की सुबह विक्रम कंडुलना अपने कुछ साथियों के साथ मोजेश के गांव गम्हरिया पहुंचा। वहां मोजेश से इन लोगों की बातचीत हो ही रही थी कि अचानक मोजेश ने विक्रम पर गोली चला दी। गोली विक्रम के हाथ में लगी। 

गोली चलते ही विक्रम के साथ गए लोगों ने मोजेश को पकड़ना चाहा। लेकिन वह भागने लगा। जब लोग उसके पीछे दौड़े तो कुछ दूर जाने पर देखा कि मोजेश का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद घटना की जानकारी मुरहू पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल सहायक पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में खूंटी एसडीपीओ आशीष महली ने बताया कि अभी यह कहना मुश्किल है कि मोजेश ने ही खुद को गोली मारी थी या किसी और ने उसकी हत्या की है।

यह खबर भी पढ़े: UP: 31277 पदों पर शिक्षक चयन को मिली हरी झण्डी, 16 अक्टूबर को मिलेगा नियुक्ति-पत्र

यह खबर भी पढ़े: हाथरस प्रकरण : कोर्ट पहुंचा पीड़ित परिवार, सीमा कुशवाहा करेंगी दिल्ली या मुंबई कोर्ट में केस ट्रांसफर की मांग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mumbai Indians the only team to win more than 50% of matches against all opponents, Rohit is the only captain to win more than 60% of matches | मुंबई इंडियंस सभी विरोधी के खिलाफ 50% से अधिक मैच जीतने वाली इकलौती टीम, रोहित 60% से अधिक मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान

Tue Oct 13 , 2020
Hindi News Sports Mumbai Indians The Only Team To Win More Than 50% Of Matches Against All Opponents, Rohit Is The Only Captain To Win More Than 60% Of Matches दुबई5 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराने के बाद मुंबई इंडियंस ने हासिल की यह […]