भरूच / अहमदाबाद। दक्षिण अफ्रीका में गुजरातियों पर हमले होने की वारदात थम नहीं रही हैं। भरूच के एक और युवक को आज तेवा में नीग्रो लुटेरों ने लूट लिया। अभी दस दिन पहले भरुच के एक युवक को वांडा में बंदूक के बल पर लूट लिया गया था।
बताया गया कि दक्षिण अफ्रीका के वांडा टाउन में नीग्रो लुटेरों ने गुजराती युवकों पर हमला कर 8 से 10 राउंड फायरिंग कर दी और उनका सामन लूट ले गये। गोलीबारी में एक जवान घायल हुआ है। मूल गुजरातियों के साथ एक के बाद एक लूट की घटनाओं को लेकर देश में रहने वाले परिवारों में चिंता का सबब बना हुआ है। इससे पहले 16 सितम्बर को मुंबई के मूल निवासी और भरूच के शेरपुरा के एक व्यक्ति को बंदूक के बल पर लूट लिया गया था। 12 सितम्बर को भी मूल रूप से भरूच के एक युवक को अफ्रीका में नीग्रो लुटेरों ने लूट लिया गया था। 09 सितम्बर को दक्षिण अफ्रीका के वांडा में भरुच में पालेज के पास संसारोद गांव के एक निवासी को लूट लिया गया था। 05 सितम्बर को दक्षिण अफ्रीका के वांडा में भरुच के वोरा समनी गांव के एक युवक को बंदूक के बल पर लूट लिया था।
यह खबर भी पढ़े: ड्रग्स मामले में क्षितिज प्रसाद को स्पेशल कोर्ट ने 3 अक्टूबर तक NCB की हिरासत में भेजा
यह खबर भी पढ़े: सेंसेक्स की 10 में से आठ कंपनियों के Mcap में 1,57,277.53 करोड़ रुपये की गिरावट