ढाई साल के बेटे को पिता के पास छोड़ विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पति करने गया ये काम…

भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने फांसी लगाने के पहले अपने ढाई साल के बेटे को मायके में पिता पास छोड़ दिया था। महिला ने अंतिम बार अपने पति से फोन पर बात की थी। उसके बाद पति उसे फोन लगाता रहा, लेकिन उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अहीरपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह ठाकुर एक बीमा कंपनी में जॉब करते हैं। वर्ष 2017 में उनकी वर्ष 31 वर्षीय प्रियंका ठाकुर से शादी हुई थी। उनका ढाई साल का एक बेटा भी है। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ पिता की अस्थियां विसर्जित करने इलाहाबाद गए हुए थे। रात करीब 10:00 बजे उनकी प्रियंका से बात हुई थी। दोबारा जब उन्होंने फोन लगाया तो प्रियंका ने फोन रिसीव ही नहीं किया।

सुरेंद्र की मां कुसुमलता ने शनिवार सुबह प्रियंका को फंदे पर देख था। उन्होंने उसकी सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुरेंद्र सुबह इलाहाबाद से भोपाल पहुंच गए। मामले की जांच कर रहे एएसआई करण सिंह ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

यह खबर भी पढ़े: Hathras Gangrape: हाथरस मामले में SP-DSP- इंस्पेक्टर समेत पांच सस्पेंड

यह खबर भी पढ़े: ​​​​भारत​ और बांग्लादेश की नौसेनाएं ​​बंगाल की उत्तरी खाड़ी में ​​​करेंगी द्विपक्षीय अभ्यास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Rajasthan Royals may soon get support of England all-rounder Ben Stokes; Was away from cricket for a long time because of his father's illness | राजस्थान रॉयल्स को जल्द मिल सकता है इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का साथ; पिता की बिमारी की वजह से लंबे समय से थे क्रिकेट से दूर

Sun Oct 4 , 2020
Hindi News Sports Rajasthan Royals May Soon Get Support Of England All rounder Ben Stokes; Was Away From Cricket For A Long Time Because Of His Father’s Illness दुबई7 घंटे पहले कॉपी लिंक बेन स्टोक्स के पिता को कैंसर हो गया था। इसी वजह से वे पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट […]