बदमाशों ने पांच साल के बच्चे की हत्या के बाद उसकी मां के साथ किया गैंगरेप

बक्सर। पच्चीस वर्षीय दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने से पहले दुष्कर्मियों  ने मां के सामने ही उसके पांच वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। पीड़ित महिला मुरार थाने के ओझाबरांव गांव की रहने वाली बतायी गई है। घटनाक्रम के अनुसार पीड़िता शनिवार को घर से चौगाई स्थित ग्रामीण बैंक में छह हजार रुपये जमा कराने के लिए निकली थी। वह नहर मार्ग से अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ पैदल जा रही थी कि अचानक नहर के निर्जन इलाके में चार-पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसकी इज्जत पर हाथ डालने लगे। अपनी अवस्था के अनुरूप पांच वर्षीय बेटे ने जब इसका पुरजोर विरोध किया तो वहशी दरिंदों ने मां के सामने ही उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। बच्चे की जान लेने के बाद दरिंदों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया जिससे वह बेसुध हो गयी। इसके बाद दरिन्दे महिला के हाथ-पांव बांधकर जान मारने की नीयत से उसे नहर में फेंक दिया और फरार हो गये।

इधर दोपहर से घर से निकली महिला देर रात तक जब वापस नहीं लौटी तो चिंतित परिजनों ने उसकी खोज-खबर लेनी शुरू की। इस बीच मध्य रात्रि में ओझाबराव गांव के निकट नहर के समीप ग्रामीणों ने बच्चे का शव देखा। आसपास नजर दौड़ाने पर लोगों को महिला भी नहर के पानी में बेसुध पड़ी मिली। उस वक्त महिला के हाथ-पांव बंधे हुए थे।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल मुरार थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर रात में ही बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजा और महिला को भी गम्भीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

होश आने पर महिला के बयान के बाद पुलिस ने भोला यादव, रजनी राम, मीना राम समेत पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने भी थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। इस बीच बक्सर के पुलिस अधीक्षक  नीरज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। दुष्कर्म और हत्या की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है जिससे पूछताछ जारी है।

यह खबर भी पढ़े: पंजाब में ब्लैक आउट की आशंका, किसान आंदोलन के चलते भारी कोयला संकट

यह खबर भी पढ़े: दारोगा के 2446 पदों के लिए मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 29 नवंबर को होगी आयोजित



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MI vs DC IPL Live Score | Mumbai Indians (MI) vs Delhi Capitals (DC) IPL 2020 Match 27th Live Cricket Score And Latest Updates | दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला; रोहित के पास फिफ्टी लगाकर कोहली और रैना को पीछे छोड़ने का मौका

Sun Oct 11 , 2020
Hindi News Sports Cricket Ipl 2020 MI Vs DC IPL Live Score | Mumbai Indians (MI) Vs Delhi Capitals (DC) IPL 2020 Match 27th Live Cricket Score And Latest Updates 3 मिनट पहले कॉपी लिंक टॉस के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित […]