रिश्तेदार ने 12 साल की लड़की का पहले किया रेप और फिर धड़ से अलग किया सिर, जानिए आगे क्या हुआ…

नई दिल्ली। देश में आए दिन दुष्‍कर्मों की घटनाएं कम होने की वजाय और बढ़ती जा रही हैं। हालात इतने बदतर हैं कि मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है। अब तो महिलाएं भी अपने आपको महफूज महसूस नहीं कर रही हैं। कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के हाथरस की घटना ने पूरे देश को जख्मी कर दिया था, लेकिन अब एक और दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है। मामला गुजरात के बनासकांठा जिले का है, जहां पुलिस को एक नाबालिग लड़की की सिर कटी हुई लाश मिली है। पुलिस के मुताबिक 12 साल की इस लड़की के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी लड़की का रिश्तेदार है। आरोपी शुक्रवार को नाबालिग लड़की को अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गया था।

पुलिस के मुताबिक इसी शख्स ने नाबालिग लड़की का पहले रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। नाबालिग लड़की शुक्रवार को बनासकांठा के डीसा से गायब हुई थी, जिसके बाद दांतीवाडा पुलिस ने शनिवार को लड़की की सिर कटी लाश बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ने यह कंफर्म किया है कि लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबर के मुताबिक इस घटना को लेकर गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने पीएम मोदी पर हमला किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘भारत माता का गुजरात में गला काट दिया। हम बार-बार कह रहे थे कि पीएम मोदी हाथरस के मामले में कुछ बोलिए, लेकिन उन्होंने एक शब्द नहीं कहा। अब देखिए गुजरात के दांतीवाडा में एक 12 साल की मासूम बच्ची का गला काट दिया, यह कौन सा विकास है? यहां तो कानून और संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं।

यह खबर भी पढ़े: चॉकलेट देने के बहाने घर में बुलाकर अधेड़ ने 6 साल की बच्ची को बनाया अपनी हवस का शिकार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bravo won't play for a few weeks because of a back injury; Could not bowl in death over against Delhi, bowling | कमर की चोट की वजह से ब्रावो कुछ हफ्ते नहीं खेलेंगे; दिल्ली के खिलाफ डेथ ओवर में नहीं कर पाए थे गेंदबाजी

Sun Oct 18 , 2020
अबु धाबी4 घंटे पहले कॉपी लिंक ड्वेन आईपीएल के कुछ मैचों में चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। वह दिल्ली के खिलाफ चोट के कारण आखिरी ओवर में गेंदबाजी नहीं पाए। उस समय दिल्ली को चेन्नई से जीतने के लिए 17 रन चाहिए थे। चेन्नई को दिल्ली को 7 विकेट […]