न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:06 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
बिहार में पहले चरण की वोटिंग से पहले राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार में और जोर लगाना शुरू कर दिया है। राजनीतिक पार्टियां 23 अक्तूबर से अपने दिग्गज नेता एवं हाईकमान को मैदान में उतारने जा रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी बिहार में चुनावी रैली की शुरुआत करने जा रहे हैं। वो शुक्रवार को नवादा के हिसुआ और भागलपुर के कहलगांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के कार्यक्रम की जानकारी बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट कर दी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता श्री राहुल गांधी जी की जन सभा में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। कल 23 अक्टूबर, सुबह 11 बजे इंटर स्कूल मैदान, हिसुआ ओर दोपहर 2 बजे एसएसवी कॉलेज ग्राउंड कहलगांव में हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी की रैली में पधारिए। pic.twitter.com/uhvnySpTi2
— Shaktisinh Gohil (@shaktisinhgohil) October 22, 2020