जन्मदिन समारोह में फायरिंग, भोजपुरी गायक गोलू राजा को लगी गोली

बलिया। जिले के गड़वार थाना के महाकलपुर गांव में बीती रात भाजपा नेता के पुत्र के जन्मदिन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग में भोजपुरी गायक गोलू राजा को गोली लग गई। गोली से घायल भोजपुरी गायक को पहले मऊ ले जाया गया। फिर वे बक्सर चले गए जहां खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

महाकलपुर में सोमवार की रात भाजपा नेता बताए जा रहे भानु दूबे के बेटे के जन्मदिन का समारोह चल रहा था। जिसमें भोजपुरी गायक बिहार के नवाडीह थाना के सिगरहटा निवासी गोलू राजा व गायिका निशा उपाध्याय कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। वहीं गीत-संगीत संग भोजन भी चल रहा था। इस बीच किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें गोली गोलू राजा के दाहिने बांह में जा लगी। गोली लगते ही गोलू राजा मंच से कूदकर नीचे भागे। उन्हें फौरन मऊ के एक अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उनके समर्थक उन्हें लेकर बक्सर चले गए जहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गड़वार थानाध्यक्ष अनिलचन्द्र तिवारी ने इस बाबत बताया कि भानु दूबे के यहां जन्मदिन में फायरिंग के दौरान किसी को गोली लगी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि हमें भी सूचना मिली है कि गोलू राजा को गोली लगी है। लेकिन वे कहां हैं, यह जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में छानबीन की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि किसने गोली चलाई। मुकदमा दर्ज करवाई की जाएगी।

यह खबर भी पढ़े: रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं चुने जाने को लेकर बीसीसीआई पर भड़के फैन्स, मुंबई इंडियंस ने शेयर किया प्रैक्टिस Video

यह खबर भी पढ़े: IPL 2020/ पंजाब ने यूएई में दोहराया 2014 का इतिहास, कोलकाता को 8 विकेट से हराकर टॉप-4 में बनाई जगह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Corona infected coaching staff of Indian team, will leave for UAE after report comes negative | भारतीय टीम का कोचिंग स्टाफ कोरोना संक्रमित, रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद यूएई के लिए होंगे रवाना

Tue Oct 27 , 2020
Hindi News Sports Cricket Corona Infected Coaching Staff Of Indian Team, Will Leave For UAE After Report Comes Negative 22 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडिया टीम आईपीएल खत्म होने के बाद यूएई के लिए रवाना होगी। टीम के मुख्य कोच रविशास्त्री सहित सभी स्टाफ दुबई पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे […]