बिहार/ कैमूरर में किशोर हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, दोस्त निकला कातिल

आरा। कैमूर जिले में तीन दिन पहले हुए एक नाबालिग की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।  जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात 14 वर्षीय किशोर हत्याकांड का खुलासा कैमूर पुलिस ने किया तो स्थानीय लोगो ने चैन की सांस ली है। 

कैमूर के एसपी दिलनवाज अहमद ने रविवार को बताया कि किशोर की हत्या की स्क्रिप्ट उसके नाबालिक साथियों के बीच तैयार हुई। गुरुवार की शाम करीब सात बजे जब अर्जुन अपने साथी खडौरा गांव के शीतल राय के साथ गांव के बाहर खेलने के लिए गया था उसी दौरान शीतल ने अर्जुन की हत्या कर दी थी। उस दिन रात में शीतल ने इस घटना को अंजाम देने के लिए अपनी एक बहन का साथ भी लिया। शीतल की बहन और अर्जुन के बीच बातचीत होने से शीतल नाराज चल रहा था। इसी बात को ले शीतल ने अर्जुन की हत्या करने का सनसनीखेज प्लान तैयार कर डाला। इस प्लान में उसने अपनी नाबालिग बहन का साथ भी लिया जिससे अर्जुन की बातचीत होती थी। 

 एसपी ने बताया कि मृतक अर्जुन प्रतिदिन अपने मामा के घर खाना खाने के बाद उसी गांव के निर्माणाधीन मकान में सोने के लिए जाता था परंतु घटना के दिन वह अपने मामा के घर खाना खाने भी नहीं गया और सुबह उसका शव उसी के निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में मिला। एसपी ने बताया कि अर्जुन के साथी शीतल को इस बात का क्रोध था कि अर्जुन उसके बहन से बात क्यों करता है। इसी प्रतिशोध में उसने अपनी बहन को साथ लिया और रात्रि दस बजे तक अर्जुन को इधर उधर बात करके बहलाता फुसलाता रहा। जब गांव के सभी लोग अपने अपने घरों में सो गए तब शीतल भी उसी के घर में उसे सोने के लिए ले गया। 

अर्जुन अपने साथी शीतल और उसकी बहन के खतरनाक इरादों को समझ नही सका और उन दोनों की जाल में फंस गया। निर्माणाधीन कमरे में प्रवेश करते ही पहले शीतल ने अर्जुन के मुंह में लाल रंग का रुमाल ठूंस दिया जिससे उसकी आवाज बंद हो गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह बात शीतल ने स्वयं एसपी के सामने स्वीकार किया है। शीतल ने स्वीकार किया है कि उसकी नाबालिग बहन ने अर्जुन के दोनों पैर बांध दिए तथा वह खुद उसका गला घोट दिया जिससे उसकी मौत उसी के घर में हो गई। 

एसपी ने कहा कि आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त रुमाल बरामद कर लिया गया है। उसके घर की तलाशी के दौरान बक्से से एक लीटर देसी शराब भी बरामद हुआ है। 

यह खबर भी पढ़े: बिजनौर/ युवती को शादी का झांसा देकर दोस्तों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, मामला दर्ज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

England Vs West Indies 2nd test 4th Day Live | ENG Vs WI Manchester Test Live Cricket Score Updates | वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट गिरा; होप 25 रन बनाकर आउट, सैम करन को दूसरा विकेट

Sun Jul 19 , 2020
Hindi News Sports Cricket England Vs West Indies 2nd Test 4th Day Live | ENG Vs WI Manchester Test Live Cricket Score Updates एक घंटा पहले कॉपी लिंक मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रैग ब्रैथवेट ने अर्धशतक लगाया। ब्रैथवेट की सीरीज की यह दूसरी फिफ्टी है।  वेस्टइंडीज […]