- Hindi News
- Local
- Bihar
- Youth Killed In Nawada Bihar, Trying To Rape A Women, When The Woman Tried To Rape Her, The Husband Chased Her And Threw Her
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नवादा10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

नवादा में घटना की छानबीन करती पुलिस।
- मनचले की हत्या करने के बाद पति-पत्नी ने थाने में सरेंडर कर दिया
- थाना आकर पति बोला- मेरी पत्नी से गलत कर रहा था इसलिए मार दिया
एक मनचले ने महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो महिला के पति ने मनचले को खदेड़ कर मार डाला। मनचले की हत्या करने के बाद पति-पत्नी ने थाने में सरेंडर कर दिया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। घटना नवादा जिले के कादिरगंज सहायक थाना क्षेत्र के कादिरगंज की है, जहां कैलाश चौधरी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। कादिरगंज में मृतक की ससुराल थी और वह अकबरपुर थाना क्षेत्र के कलौंदा गांव का रहने वाला था।
धान के खेत में काट डाला
बताया जाता है कि शुक्रवार की रात वह मनोज चौधरी की पत्नी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था तभी महिला का पति पहुंच गया। इसके बाद वह भागने लगा, लेकिन धान के खेत में मनोज ने उसे पकड़ लिया और विवाद बढ़ा तो धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पति-पत्नी ने कादिरगंज थाना पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया।
महिला ने बताया कि शुक्रवार की रात कैलाश मेरे साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर पति पहुंच गए। पति को आता देख युवक भागने लगा। तब पति ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। इसी दौरान युवक उसके पति के हाथ से हसुली छीन कर उस पर हमला कर दिया। इससे पति-पत्नी दोनों जख्मी हो गए। तब आक्रोशित पति ने हसुली छीन कर उसके शरीर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पति पत्नी को हिरासत में ले लिया गया।