Bihar Election Result Prem Kumar Contender Of Deputy Cm Post Sushil Modi Kameshwar Chaupal Nitish Kumar Nda – बिहार: डिप्टी सीएम पद के लिए ये तीन दावेदार आगे, नीतीश की कैबिनेट में इन्हें मिल सकता है मौका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:26 AM IST

नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
– फोटो : Facebook

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!

ख़बर सुनें

बिहार में एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार के गठन को लेकर रविवार को बैठक होने वाली है। विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार ने उपमुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उनके इस पद के लिए दावेदारी करने से मामला उलझने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं मंत्रिमंडल में किसे जगह दी जाएगी इसे लेकर भी माथापच्ची शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से 18-20 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वहीं जदयू कोटे से 12-14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा हम और वीआईपी से एक-एक मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

प्रेम कुमार ने उपमुख्मंत्री पद पर पेश की दावेदारी
भाजपा नेता प्रेम कुमार का कहना है कि वे 50 साल से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी वह उसे स्वीकार करेंगे। बता दें कि वे लगातार आठवीं बार गया विधायक चुने गए हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में उनके पास कृषि जैसा अहम मंत्रालय था।

सुशील मोदी और कामेश्वर चौपाल का नाम भी है चर्चा में
सुशील कुमार मोदी लगभग 13 साल से बिहार में उपमुख्यमंत्री के पद पर काबिज हैं। एक बार फिर वे इस पद के मजबूत दावेदार हैं। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी नजदीकी और काम करने के सामंजस्य के चलते उनकी दावेदारी मजबूत है। वहीं राम मंदिर आंदोलन से जुड़े दलित नेता कामेश्वर चौपाल को भी उपमुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। वे पटना पहुंच चुके हैं और उनका कहना है कि पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी वे उसे स्वीकार करेंगे।

यह भी पढ़ें- बिहार: राजद नेता मनोज झा का नीतीश पर तंज, कहा- ज्यादा दिन नहीं रह पाएंगे सीएम

तय माने जा रहे हैं ये नाम
नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में कुछ नामों को लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, श्रवण कुमार, संजय झा, नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय, बीमा भारती, विजेंदर प्रसाद यादव का नाम तय लग रहे हैं।

युवा और नए चेहरे को मिल सकता है मौका
नई सरकार में युवा और नए चेहरों को मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इनमें से भाजपा और जदयू के नेताओं को जगह दी जा सकती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक क्लिक में पढिय़े दिनभर की 20 बड़ी खबरें

Sun Nov 15 , 2020
दिनभर की बड़ी खबरें। NATIONAL: राजनीति के साथ देश की हर एक बात यह खबर भी पढ़े: हिमाचल की ऊंची चोटियों पर हिमपात, सर्द हुआ मौसम यह खबर भी पढ़े: दिल्ली में बढ़ते कोरोना के कहर से चिंतित हुए अमित शाह, बुलाई आपात बैठक यह खबर भी पढ़े: उपराष्ट्रपति ने […]