डेस्क। पावई गांव के बीहड़ से दुखदभरी खबर सामने आई हैं यहां नीम के पेड़ से एक किशोर ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार की शाम करीब 5 बजे की है। दरअसल 14 वर्षीय प्रहलाद उर्फ चौधरी राठौर पुत्र राम सिया राठौर निवासी पावई के मामा कल्याण सिंह के बेटे दीपक की दिल्ली में शादी थी।
बताया जा रहा है कि प्रहलाद भी शादी में दिल्ली जाने की जिद कर रहा हैं लेकिन उसकी मां श्यामादेवी उसे दिल्ली नहीं ले जा रही थी। वह अपनी बेटी प्रीती को लेकर रविवार की शाम गांव से दिल्ली जाने के लिए भिंड बसस्टैंड पर आ गई। तभी उनके पास सूचना आई कि उनके बेटे प्रहलाद ने गांव के बीहड़ में नीम के पेड़ से फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।
यह खबर भी पढ़े: इतना बड़ा पाप: नशे में दूत होकर पिता ने 8, 5 व 3 साल के बच्चों को नहर में फेंका, फिर घर आकर…