सेना के जवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

शोपियां। शोपियां जिले में सेना के एक जवान ने गुरूवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक सेना का जवान 62 बटालियन में तैनात था और इसकी पहचान चंद्र पाटिल के रूप में की गई है।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार गुरूवार सुबह जावुरा मनलो में चंद्र पाटिल नामक जवान ड्यूटी पर तैनात थां। इस दौरान अचानक से गोली चली और कैंप में अफरा.तफरी मच गई। सभी जवान गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे और उन्होंने चंद्र पाटिल को खून से लथपथ जमीन पर गिरा देखा। उसके साथ में उसकी सर्विस राइफल भी थी। अन्य जवानों ने तुरंत उसे उठाया और पास के अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरांे ने उसे मृृत लाया घोषित कर दिया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अन्य जवानों से पुछताछ करने में लगी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव को यूनिट को सौंप दिया गया है।

यह खबर भी पढ़े: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम वृशिका मेहता ने किया बेली डांस, VIDEO वायरल

यह खबर भी पढ़े: LAC पर तनाव को लेकर बड़ा खुलासा, चीनी सरकार ने​ ही रची थी गलवान ​​हिंसा की ​साजिश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ronaldo scores 750th career goal: Juventus beat Dynamo Kyiv, Giroud becomes oldest player to score hat-trick in Champions League | टूर्नामेंट में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने चेल्सी के जिराउड; रोनाल्डो ने करियर का 750वां गोल दागा

Thu Dec 3 , 2020
Hindi News Sports Ronaldo Scores 750th Career Goal: Juventus Beat Dynamo Kyiv, Giroud Becomes Oldest Player To Score Hat trick In Champions League Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप नई दिल्ली42 मिनट पहले कॉपी लिंक रोनाल्डो ने डायनामो कीव के खिलाफ करियर […]