पहले हेडमास्टर ने 5 नाबालिग छात्राओं को जबरन दिखाया अश्लील वीडियो और फिर कियां…

 नई दिल्ली। गुरु-शिष्य का रिश्ता एक बेहद ही पवित्र रिश्ता माना जाता था। परन्तु तेलंगाना के भद्रदरी कोठागुडेम जिले में गुरुवार को गुरू तथा शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है।

यहां एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने 5 नाबालिग छात्राओं को जबरन अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ गलत काम किया। पुलिस ने प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधानाध्यापक ने अगस्त से अब तक स्कूल के भीतर 7 से 11 वर्ष की आयु की पांच लड़कियों को शिकार बनाया। 

कहा जा रहा है कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दो छात्राएं अस्वस्थ हो गईं तथा उनमें से एक ने अपनी माता को अपने साथ हुए यौन शोषण की बात की। इस  वारदात के सामने आने के पश्चात स्कूल की दूसरी लड़कियों से पूछताछ की गई तब इसका भंडाफोड़ हुआ।

लड़कियों संग बलात्कार करने से पहले प्रधानाध्यापक ने बच्चियों को अश्लील वीडियो देखने हेतु मजबूर किया। साथ ही धमकी दी कि वे इस  संबंध में किसी को बताया तो इसका नतीजा अच्छा नहीं होगा। 

यह खबर भी पढ़े: शुक्रवार, 18 दिसम्बर 2020: जानिए आज का राशिफल

यह खबर भी पढ़े: पांच साल से बहार काम करता था बेटा, घर लौटते ही पिता ने मांगा हिसाब, तो पुत्र ने उठाया चाकू और फिर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ISL 2020 Bengaluru FC beat Odisha FC 2–1; Top in scoring the most goals in the season | बेंगलुरु FC ने ओडिशा FC को 2-1 से हराया; सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने में टॉप पर

Fri Dec 18 , 2020
Hindi News Sports ISL 2020 Bengaluru FC Beat Odisha FC 2–1; Top In Scoring The Most Goals In The Season Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप गोवा44 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरु FC के कप्तान सुनील छेत्री ओडिशा […]