CM हेमंत सोरेन पर मॉडल ने न्याय के लिए सोशल मीडिया पर चलाया कैंपेन, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

नई दिल्ली। मुंबई की मॉडल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन औऱ सुरेश नागरे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साल 2013 में हुई इस घटना को लेकर मॉडल ने न्याय के लिए अब सोशल मीडिया पर अभियान चलाया है। सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ये एक दुष्कर्म पीड़ित ने बांद्रा पुलिस को पत्र लिखा है। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 

महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महानिदेशक से साल 2013 में दर्ज शिकायत और उस पर की गई सभी कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। सोशल मीडिया शेयर किए गए पत्र में पीड़ित ने लिखा है कि वो 2013 में अभिनेत्री बनने का ख्वाब लिए बॉलीवुड में एंट्री करना चाहती थी, तभी उसकी दोस्ती सुरेश नागरे नामक व्यक्ति से हुई। तब उसके साथ दुष्कर्म हुआ था लेकिन तब से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसे न्य़ाय नहीं मिला। यही नहीं अब उन्हें धमकाया भी जा रहा है। 

यह खबर भी पढ़े: पांच साल से बहार काम करता था बेटा, घर लौटते ही पिता ने मांगा हिसाब, तो पुत्र ने उठाया चाकू और फिर…

यह खबर भी पढ़े: किसान आंदोलन के बीच MP के किसानों को देंगे 1600 करोड़ की सहायता, कृषकों से आज बात करेंगे पीएम मोदी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ABU Dhabi T 10 Mohammad Aamir of Pakistan will play for the Indian club Pune Devils; Retired 24 hours ago | भारतीय क्लब पुणे डेविल्स के लिए खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर; 24 घंटे पहले ही लिया था संन्यास

Fri Dec 18 , 2020
Hindi News Sports Cricket ABU Dhabi T 10 Mohammad Aamir Of Pakistan Will Play For The Indian Club Pune Devils; Retired 24 Hours Ago Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप अबुधाबीएक घंटा पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान के पेसर मोहम्मद आमिर पाकिस्तान के […]