पति को फंदे पर लटका देख पत्नी ने खाया जहर, मौत

उज्जैन। कायथा थाना क्षेत्र में शहर के बाहर खेत में बने एक मकान में बीती रात पारिवारिक कलह के चलते पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, पत्नी ने लटका देखा तो जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पति-पत्नी का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिये। 

कायथा थाना प्रभारी प्रदीपसिंह राजपूत ने बताया कि ग्राम आसेर में रहने वाले जितेन्द्र पुत्र मनोहर उर्फ पोपसिंह सिसौदिया खेती किसानी करता था। खेत पर ही उसने अपना मकान बना रखा था। वह पत्नी सुनीता के साथ खेत पर ही रहता था। बीती देर शाम जितेन्द्र ने घर में रोशनदान से रस्सी बांधकर गले में मौत का फंदा डाल लिया था। पत्नी ने उसे लटका देखा तो उसने भी कीटनाशक पी लिया। मामले की जानकारी परिजनों को लगी तो वे खेत पर पहुंचे। जहां जितेन्द्र की मौत हो चुकी थी। सुनीता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामला पारिवारिक कलह का सामने आ रहा है। जांच के लिए घटना स्थल पर एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रीति गायकवाड़ पहुंची थी। 

थाना प्रभारी के अनुसार जितेन्द्र और सुनीता का विवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ था। इस दौरान सुनीता के भाई और जितेन्द्र की बहन के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। जितेन्द्र के परिजनों ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया था। उसके बाद परिवारिक विवाद की स्थिति बन गई थी। कुछ माह पूर्व ही दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था और मिलकर रहने लगे थे। लेकिन पारिवारिक विवाद बना हुआ था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल पर दोनों अकेले थे, जिसके चलते घटना का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 

यह खबर भी पढ़े: महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत का चुनाव अकेले लड़ेगी शिवसेना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IND VS AUS 1st Test; Virat Kohli Led Team India Unique Record Against Australia and England 19 December 2016 | 4 साल पहले आज ही के दिन टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था, आज ही सबसे कम रन पर सिमटी

Sat Dec 19 , 2020
Hindi News Sports IND VS AUS 1st Test; Virat Kohli Led Team India Unique Record Against Australia And England 19 December 2016 Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप एडिलेडएक घंटा पहले कॉपी लिंक करुण नायर (बाएं) 19 दिसंबर 2016 को इंग्लैड के […]