महाराष्ट्र: अमरावती में संतरा व्यापारी से तंग आकर 2 किसानों ने खुद को उतारा मौत के घाट

मुंबई। महाराष्ट्र में अमरावती जिले के ग्राम धनेगांव के दो किसानों ने संतरा व्यापारी की ज्यादती से परेशान होकर मंगलवार को आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले दोनों किसान सगे भाई थे। जिले के अंजनगांव सुर्जी पुलिस थाने में बुधवार को संतरा व्यापारी अमीन शेख और गफूर शेख तथा उसी पुलिस थाने के उप निरीक्षक दीपक जाधव के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। 

शिक्षा राज्यमंत्री बच्चू कडू पीड़ित किसान के परिजनों से गुरुवार को मिलेंगे। अशोक पांडुरंग भुयार नामक संतरा उत्पादक किसान ने अपने संतरे की फसल बेचने के लिए पहले ही व्यापारी अमीन शेख और गफूर शेख से करार कर लिया था। मंगलवार को अशोक भुयार व्यापारी से पैसे मांगने गया था। 

उस समय व्यापारी ने उसकी बाग में पैदा हुआ संतरा खरीदने से मना कर दिया। अशोक व्यापारी से मिन्नत करने लगा। व्यापारी ने किसान की पिटाई कर दी, जिसके बाद अशोक अंजनगांव सुर्जी पुलिस थाने में न्याय की गुहार लगाने गया, लेकिन ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक दीपक जाधव ने उसे डांट कर भगा दिया। 

इसके बाद अशोक ने शिक्षा मंत्री बच्चू कडू के नाम पर न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए चिठ्ठी लिखी और आत्महत्या कर ली। अशोक भुयार का अंतिम संस्कार कर लौटेे उसके भाई संजय भुयार ने भी इसी वजह से देर रात आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव में व्यापारी के विरुद्ध जनाक्रोश फैल गया। अभी तक इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।  

यह खबर भी पढ़े: कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों से ममता बनर्जी ने की बात

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MS Dhoni Retirement, IPL UAE To T20 World Cup Postponed Cricket Year-Ender 2020 Latest News Update | धोनी-रैना रिटायर हुए, टी-20 वर्ल्ड कप भी टला, 4 महीने देरी से IPL तो हुआ, लेकिन भारत और दर्शकों से दूर

Wed Dec 23 , 2020
Hindi News Sports MS Dhoni Retirement, IPL UAE To T20 World Cup Postponed Cricket Year Ender 2020 Latest News Update Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप नई दिल्ली9 घंटे पहले कॉपी लिंक 2020 खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। […]