पत्नी व 4 बच्चों को मारकर खुद फांसी पर लटका, आर्थिक तंगी से पूरा परिवार तबाह

उदयपुर। उदयपुर के खेरवाड़ा कस्बे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व चार बच्चों को मारकर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शुक्रवार सुबह यह जानकारी सामने आने के बाद पूरा कस्बा स्तब्ध है। 

आरंभिक जानकारी के अनुसार गुरुवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। इसके बाद रात को सोते समय पति ने पत्नी व चार बच्चों की हत्या कर दी और खुद ने घर के पास पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला आर्थिक तंगी का माना जा रहा है। लाॅकडाउन के बाद परिवार के आर्थिक हालात ठीक नहीं होने से आए दिन झगड़े की बात भी सामने आई है। 

फिलहाल इस घटना ने सभी को दहला दिया है। पुलिस के आला अधिकारी भी जिला मुख्यालय से खेरवाड़ा पहुंच रहे हैं। मामले में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई भी वहां पहुंच रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के पहुंचने के बाद मौका मुआयना व अन्य सभी दृष्टिकोण से जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। 

यह खबर भी पढ़े: कृषि कानून पर दोहरा रवैया अपना रही उद्धव सरकार : फडणवीस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Lionel Messi 644th Barcelona goals Pele celebrated by Budweiser beer bottle to keepers he scored on | बीयर कंपनी ने 160 गोलकीपर को बॉटल भेजी, जिनके खिलाफ मेसी ने 644 गोल दागे और पेले का रिकॉर्ड तोड़ा

Fri Dec 25 , 2020
Hindi News Sports Lionel Messi 644th Barcelona Goals Pele Celebrated By Budweiser Beer Bottle To Keepers He Scored On Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप बार्सिलोना3 घंटे पहले कॉपी लिंक लियोनल मेसी ने इटेलियन क्लब युवेंटस के पूर्व गोलकीपर गैनलूगी बुफॉन के […]