रुद्रपुर। अवैध संबंधों के चलते एक टुकटुक चालक की हत्या कर उसका शव बहेड़ी में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक किच्छा के पुलभट्टा क्षेत्र में रहने वाला 21 वर्षीय मुरारी टुकटुक चलाने का काम करता था। 26 दिसम्बर को दो युवक धर्मेंद्र और बंटी किसी बहाने से मुरारी को अपने साथ ले गए। उसके बाद से मुरारी का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने मुरारी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र और बंटी दोनों साथ साथ टुकटुक चलाते थे। इस कारण दोनों का घर पर आना जाना हो गया। इस बीच मृतक मुरारी का धर्मेन्द्र की बीवी से नज़दीकियां बढ़ने लगी।
जिस कारण धर्मेंद्र मन ही मन रंजिश रखने लगा। धर्मेंद्र ने यह बात अपने जीजा बंटी को बताई जिसके बाद दोनों ने मुरारी को सबक सिखाने की योजना बना ली। इसी के तहत 26 दिसम्बर को दोनों मुरारी को घर से रिछा (बरेली) ले गए और उसे वहां जमकर शराब पिलाई। जिसके बाद आरोपितों ने रस्सी से गला दबाकर मुरारी की हत्या कर दी और उसके शव को एक बोरे में बंद करके गन्ने के खेत में छुपा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर मृतक का शव बरामद कर लिया है।
यह खबर भी पढ़े: अगला दलाईलामा चुनने से जुड़े विधेयक पर ट्रम्प ने किए हस्ताक्षर