बिहारशरीफ। नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र में मुख्य बाजार स्थित एक मकान में सोमवार की सुुबह छह बजे युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर आयी हुई थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को घर में अकेली पाकर घटना को अंजाम दिया और भाग निकला। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी की काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में परिजनों ने बिहारशरीफ महिला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पीड़िता के परिजन और आरोपी एक ही मकान में रहते हैं। परिजनों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले विकास कुमार ने पीड़िता को घर में अकेली पाकर दुष्कर्म को अंजाम देकर फरार हो गया।
घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने लिखित शिकायत दर्ज करायी है। युवती को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। घटना को अंजाम देकर आरोपी विकास फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी है। आरोपी के घर पर दबिश दी गई है। घटना से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। पड़ोस में रहने के कारण पीड़ित परिवार से आरोपी के अच्छे संबंध थे। वह इनके घर आया करता था। लेकिन विश्वास का गला घोंटकर घृणित घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।
यह खबर भी पढ़े: उत्तरप्रदेश/ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए एमएलसी दिनेश सिंह की सदस्यता बरकरार, कांग्रेस जाएगी कोर्ट
यह खबर भी पढ़े: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा- कोरोना वायरस से हमें आर्थिक और मानसिक दोनों रूप से लड़ना है