जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में आरोपित भवानी सिंह (38) निवासी नीमकाथाना पाटन सीकर को गिरफ्तार किया गया है। वह यहां बजाज नगर स्थित भास्कर पुलिया के पास स्थित एक ढाबे पर कर्मचारी है। उसके खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
इधर प्रताप नगर थाना इलाके में शादी का झांसा देकर एक 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया गया और पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने मामला दर्ज करवाया है कि आरोपित सीतु उर्फ जीतू चारण उसका परिचित है। पीडिता का आरोप है कि सीतु उर्फ जीतू ने बातचीत के दौरान उसको प्रेम जाल में फांस लिया। जिसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
यह खबर भी पढ़े: गहलोत सरकार का बड़ा फैसला: विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
यह खबर भी पढ़े: पूर्व CM कमलनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का किया स्वागत