Rajiv Gandhi Khel Ratna Award 2020| Cricketer Rohit Sharma, para-athlete Mariappan Thangavelu, table tennis champion Manika Batra, wrestler Vinesh Phogat & hockey player Rani to get Khel ratna award | रोहित शर्मा, पैरा एथलीट थंगावेलु समेत 5 खिलाड़ियों को इस साल खेल रत्न मिलेगा, सचिन, विराट और धोनी के बाद रोहित चौथे क्रिकेटर

  • Hindi News
  • Sports
  • Rajiv Gandhi Khel Ratna Award 2020| Cricketer Rohit Sharma, Para athlete Mariappan Thangavelu, Table Tennis Champion Manika Batra, Wrestler Vinesh Phogat & Hockey Player Rani To Get Khel Ratna Award

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रोहित शर्मा को एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2019 के बीच किए गए शानदार प्रदर्शन के कारण इस साल खेल रत्न दिया जाएगा।

  • इस साल महिला रेसलर विनेश फोगाट, टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा और हॉकी प्लेयर रानी रामपाल को भी खेल रत्न मिलेगा
  • खेल मंत्रालय ने इस साल 27 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड देने का फैसला किया है, इसमें क्रिकेटर इशांत शर्मा और स्प्रिटंर दुती चंद शामिल हैं

खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को पांच खिलाड़ियों को इस साल का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की। इसमें रोहित शर्मा (क्रिकेट), मरियप्पन टी(पैरा एथलीट), मनिका बत्रा( टेबल टेनिस), विनेश फोगाट(रेसलिंग) और रानी रामपाल( महिला हॉकी) शामिल हैं। रोहित देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान पाने वाले चौथे क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को यह अवॉर्ड मिल चुका है।

तेंडुलकर पहले भारतीय क्रिकेटर थे जिन्हें 1998 में खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था। धोनी को 2007 और कोहली को 2018 में भारोत्तोलक मीराबाई चानू के साथ यह पुरस्कार मिला था।

कोरोना के कारण पहली बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 29 अगस्त को वर्चुअल तरीके से दिए जाएंगे। हर साल 29 अगस्त यानी नेशनल स्पोर्ट्स-डे के मौके पर राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम के जरिए यह पुरस्कार दिए जाते हैं। इससे पहले 2016 में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, जिमनास्ट दीपा कर्माकर, रेसलर साक्षी मलिक और शूटर जीतू राय को दिया गया था।

इनको द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफ टाइम कैटेगरी)

कोच खेल
धर्मेंद्र तिवारी आर्चरी
पुरुषोत्तम राय एथलेटिक्स
शिव सिंह बॉक्सिंग
कृष्ण कुमार हूडा कबड्डी
रमेश पठानिया हॉकी
नरेश कुमार टेनिस
विजय भालचंद्र मुनिश्वर पैरा पॉवर लिफ्टिंग
ओम प्रकार दाहिया रेसलिंग

कमेटी के सदस्यों में वीरेंद्र सहवाग भी

विजेताओं के सेलेक्शन के लिए खेल मंत्रालय ने 12 मेंबर्स की कमेटी बनाई थी। इसकी अगुआई सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस मुकुंदकम शर्मा ने की। कमेटी के सदस्य पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, पूर्व हॉकी प्लेयर सरदार सिंह, पैरालिंपिक रजत पदक विजेता दीपा मलिक, पूर्व टेबल-टेनिस खिलाड़ी मोनालिसा बरुआ मेहता, बॉक्सर वेंकटेशन देवराजन के अलावा पत्रकार आलोक सिन्हा और नीरू भाटिया हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IIT Kharagpur started Classical and Folk Art Academy, initiative launched under new education policy | आईआईटी खड़गपुर ने की क्लासिकल एंड फोक आर्ट एकेडमी की शुरूआत, नई शिक्षा नीति के तहत शुरू की पहल

Fri Aug 21 , 2020
Hindi News Career IIT Kharagpur Started Classical And Folk Art Academy, Initiative Launched Under New Education Policy 28 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडियन क्लासिकल सिंगर पंडित अजॉय चक्रबर्ती करेंगे नई अकादमी का नेतृत्व छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देना है कोर्स का मकसद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) खड़गपुर […]

You May Like