पीएलएफआई से जुड़े दो नक्सली गिरफ्तार

हजारीबाग। नक्सली संगठन पीएलएफआई से जुड़े दो सक्रिय सदस्यों को पुलिस ने बड़कागांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रितेश भोक्ता एवं अशोक गंझु पर पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप एवं अवधेश जायसवाल के कहने पर बड़कागांव में एनटीपीसी के लिए कार्य कर रहे त्रिवेणी सैनिक कंपनी में लेवी व रंगदारी मांगने का आरोप है। रितेश भोक्ता केरेडारी के कंडाबेर इतिज का रहने वाला है वहीं अशोक गंझू बड़कागांव के चिरुडीह का रहनेवाला बताया गया है। पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि रंगदारी लेने हेतु इन दोनों द्वारा त्रिवेणी कंपनी के महाप्रबंधक एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही कंपनी के पेट्रोल पंप एवं प्लांट को उड़ा देने की भी धमकी दी गई थी।  

पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है। साथ ही कहा है कि पूर्व में ऐसे लोगों को त्रिवेणी कंपनी से लेवी भी मिलती थी। अब लेवी मिलना बंद होने के कारण संगठन से जुड़े लोग रंगदारी और धमकी पर उतर आए हैं। डीएसपी ने यह भी बताया कि त्रिवेणी सैनिक कंपनी के एजीएम गोपाल सिंह की हत्या कांड में भी गिरफ्तार दोनों लोगों की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि अशोक गंझू टीपीसी के पूर्व कमांडर कोहराम का साला है। पूर्व में वह कोहराम का धंधा भी संभालता था। छापेमारी अभियान में बड़कागांव थाना प्रभारी ललित कुमार, डाड़ीकला प्रभारी महेंद्र बैठा, प्रशिक्षु पुअनि उपेन्द्र रविदास व सशस्त्र पुलिस जवान शामिल थे।

यह खबर भी पढ़े: किशोरी के साथ एक साल से बुजुर्ग कर रहा था दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला

यह खबर भी पढ़े: मुख्यमंत्री गहलोत ने किया आवासन मण्डल की 25 परियोजनाओं का शुभारम्भ एवं शिलान्यास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Khel Ratna Sakshi Malik asked PM Narendra Modi for Arjuna Award News Updates Sakshi Malik Question to PM Modi | खेल रत्न साक्षी मलिक ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा- ऐसा कौन सा मेडल जीतकर लाऊं, जिससे मुझे अर्जुन अवॉर्ड मिल जाए

Sat Aug 22 , 2020
Hindi News Sports Khel Ratna Sakshi Malik Asked PM Narendra Modi For Arjuna Award News Updates Sakshi Malik Question To PM Modi एक घंटा पहले कॉपी लिंक रेसलर साक्षी मलिक ने 2016 के रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने अर्जुन अवॉर्ड के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल […]