जींद। नरवाना से किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने तथा मारपीट करने पर शहर थाना नरवाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण, छह पास्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नरवाना निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 18 जून को गांव इस्माइलपुर निवासी मोहित ने उसकी साढ़े 15 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। जिसके बाद मोहित उसे अलग-अलग स्थानों पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
अक्सर उसकी बेटी के साथ मारपीट की जाती। गत दिवस उसकी बेटी मोहित की चंगुल से भाग निकली और घर पहुंचकर घटना के बारे में अवगत करवाया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मोहित के खिलाफ अपहरण, छह पास्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह खबर भी पढ़े: मानव परीक्षण के लिए इंटास फार्मास्युटिकल को डीसीजीआई से मिली मंजूरी
यह खबर भी पढ़े: ब्यूटी पार्लर नहीं बल्कि इन चीजों में छिपा है गुलाबी होंठों का राज, जानें