शिमला। शिमला के ठियोग उपमंडल में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी नौ वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। स्तब्ध करने वाली इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध दुष्कर्म और पोक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
अभियुक्त मूलतः उत्तर प्रदेश के रायबरेली का निवासी है और पिछले कुछ अरसे से नौ वर्षीय बेटी और छोटे बेटे संग ठियोग क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभियुक्त की पत्नी का कई वर्ष पहले देहांत हो चुका है। ऐसे में दोनों नाबालिग बच्चे आरोपित के पास रहे थे। पीड़ित बच्ची ने उसके साथ हो रही दरिंदगी का स्वयं पुलिस के समक्ष खुलासा किया। पीड़ित बच्ची कक्षा पांचवीं की छात्रा है।
उपपुलिस अधीक्षक ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 और पोक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिमांड पर लेने के लिए उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़े: क्या आपको भी काटते हैं औरों से ज्यादा मच्छर? तो हो सकता हैं ये कारण
यह खबर भी पढ़े: इन धांसू फीचर्स संग लॉन्च हुआ Galaxy Z Fold 2 स्मार्टफोन, जानिए कीमत