मानव तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, झारखंड की 6 नाबालिग सहित 30 लड़कियां मुक्त

सूरत/अहमदाबाद। पलसाना थाना अंतर्गत नवसारी पुलिस और सूरत पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक मानव तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए झारखंड से लाई गई 6 नाबालिग बच्चियों सहित 30 लड़कियों को मुक्त कराया है। इन लड़कियों को पलसाना के मखिंगा गांव के झींगा कारखाने में बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने इस मामले में मंजूबेन नामक एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मंजूबेन मानव तस्करी गिरोह से जुड़ी है। वह झारखंड के कई जिलों से लड़कियों को लाती थी। शनिवार को जिन लड़कियों को पुलिस ने मुक्त कराया है, उनमें छह नाबालिग भी हैं। इन सभी को पलसाना के मखिंगा गांव में एक कारखाने में काम करने के लिए लाया गया था। नवसारी और सूरत पुलिस ने संयुक्त रूप से शनिवार को उस कारखाने पर छापा मारा और सभी 30 लड़कियों को बरामद कर लिया। ये सभी झारखंड की रहने वाली हैं। अदालत के आदेश पर अब इन्हें सूरत के महिला आत्मरक्षा गृह में रखा गया है। वहीं आरोपी महिला मंजूबेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ayodhya Bhoomi Pujan Mohammad Kaif on Ram Mandir Shikhar Dhawan Sakshi Malik Bajrang Punia News Updates | सहवाग, धवन और बजरंग समेत कई दिग्गजों ने बधाई दी, मोहम्मद कैफ ने कहा- हम सभी को राम के आदर्श अपनाने चाहिए

Sun Sep 6 , 2020
Hindi News Sports Ayodhya Bhoomi Pujan Mohammad Kaif On Ram Mandir Shikhar Dhawan Sakshi Malik Bajrang Punia News Updates एक महीने पहले कॉपी लिंक पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ और रेसलर साक्षी मलिक समेत कई खेल दिग्गजों ने अयोध्या भूमि पूजन को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री […]