पांच नाबालिक बच्चों की बलि देने की कोशिश, सभी बरामद

शिवसागर । शिवसागर जिला के डिमौ मुख में 5 बच्चों की बलि दिए जाने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है।स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार शिवसागर शहर से 15 किमी दूर डिमौ मुख में काली पूजा के दिन यानी दिपावली की रात मां काली को संतुष्ट करने के लिए पांच बच्चों की बलि देने की कोशिश जमीरुल अली और सरीफुल अली नामक दो लोगों द्वारा की गई। दोनों व्यक्ति एक ओझा के कहने पर मां काली को संतुष्ट करने और धन की प्राप्ति के लिए पांच बच्चों की बलि देने वाले थे।

 घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पांचों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। घटना की खबर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने नाबालिक बच्चों की बलि देने के आरोप में जमीरुल अली और शरीफुल अली को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित अपने बेटे के साथ अन्य बच्चों की बलि अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर देने की कोशिश में था। हालांकि, पुलिस के समक्ष दोनों ने बलि की बात स्वीकारी है। लेकिन, दोनों ने कहा है कि पांचों बच्चों की बलि स्वयं नहीं देने वाले थे बल्कि, दूसरा व्यक्ति बलि देने वाला था। 

 

पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Nations League France beat Portugal to reach finals Cristiano Ronaldo, Sergio Ramos misses two penalties against switzerland | फ्रांस ने पुर्तगाल को हराकर फाइनल्स में जगह बनाई, स्पेन के रामोस ने 2018 के बाद पहली बार पेनल्टी मिस किया

Sun Nov 15 , 2020
Hindi News Sports Nations League France Beat Portugal To Reach Finals Cristiano Ronaldo, Sergio Ramos Misses Two Penalties Against Switzerland Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप नई दिल्ली13 मिनट पहले कॉपी लिंक पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फ्रांस के खिलाफ 6 […]