जामनगर में किशोरी को नींद की गोलियां खिलाकर चार युवकों ने किया गैंगरेप

अहमदाबाद। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती से रेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था। इसी बीच गुजरात के जामनगर और महिसागर जिलों से शर्मसार करने वाले दो मामले सामने आए। जामनगर में 17 साल की एक नाबालिग किशोरी के साथ चार लोगों ने बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जामनगर से गैंगरेप की घटना ने लोगों में भारी आक्रोश है। महिसागर जिले में एक महिला से दो युवकों ने बलात्कार किया। इसके दो आरोपितों भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बताया गया है कि जामनगर की 17 साल की नाबालिग को चार लोगों ने नींद की गोलियां खिला कर चार युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अभी एक व्यक्ति फरार है। 

दूसरी घटना शनिवार की बताई गई है। महिसागर जिले के संतरामपुर नगर क्षेत्र में एक गरीब महिला के साथ दो युवकों ने बलात्कार किया। संतरामपुर नगर तहसील क्षेत्र की एक गरीब महिला को पिछले15 दिन से दो युवक धमकी दे रहे थे। आरोप है कि दोनाें युवकों ने महिला को अपने घर बुलाया और उसके साथ रेप किया। पीड़ित का आरोप कि युवकों ने दाेनों बच्चों सहित उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने संतरामपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। संतरामपुर पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपितों ने दुष्कर्म किया था। दोनों आरोपित बार-बार पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे थे और बार-बार उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म कर रहे थे। 

बलात्कार की इन घटनाओं को गुजरात राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष लीलाबेन अंकोलिया ने गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने महिसागर पुलिस प्रमुख से सामूहिक दुष्कर्म मामले की रिपोर्ट मांगी है।

यह खबर भी पढ़े: इरफान खान के बेटे बाबिल ने सोशल मीडिया पर शेयर की अनदेखी तस्वीर, लिखा ये भावुक नोट

यह खबर भी पढ़े: Rajasthan PTET Result 2020 Declared: राजस्थान PTET 2020 का रिजल्ट जारी, ये है चेक करने का Direct Link



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IPL 2020 UAE Slow Over Rate fine of Over Cut for Batting Team Cricket Rules on slow-over rate virat kohli shreyas iyer | स्लो ओवर रेट पर जुर्माने की जगह ओवर में कटौती हो, तभी टीमें सुधरेंगी; कोहली और अय्यर पर जुर्माना लग चुका है

Mon Oct 5 , 2020
दुबई से भास्कर के लिए40 मिनट पहले कॉपी लिंक यूएई में खेले जा रहे आईपीएल सीजन-13 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली पर स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लग चुका है। चंद्रेश नारायणन. हममें से कितने लोगों को याद है 1999 का वर्ल्ड कप? मैं निश्चित तौर […]