मुंह बोले चाचा ने ढाई वर्षीय बच्ची का लगा घोंटकर उतारा मौत के घाट

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को आपसी दुश्मनी के चलते एक मुंह बोले चाचा ने ढाई वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी और फरार हो गया। चाचा, बच्ची को उसकी मां के पास से खिलाने के बहाने ले गया था। बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़िता परिजनों में कोहराम मचा है। 

बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय के ढाई वर्षीय बच्ची आराध्या अपने परिवार के साथ रहती थी। वहीं पर मूलरूप से बिहार का रहने वाला उसका मुंह बोला चाचा चंदन पांडेय भी किराए पर रहता है। 

एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि चंदन पांडे का अपने बड़े भाई से घरेलू विवाद चल रहा है। जिससे चंदन पांडे उनसे दुश्मनी रखता है। भाई को सबक सिखाने के लिए चंदन पांडे ढाई साल की भतीजी को उसकी मां खिलाने के बहाने ले गया और गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को औद्योगिक क्षेत्र में ही फेंक दिया। 

उधर इस मामले की जानकारी महिला ने पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया। बच्ची की हत्या गला घोंटकर की गयी है। 

यह खबर भी पढ़े: भारत और ताइवान के संबंधों में नजदीकियों से चीन परेशान, विरोध जताना किया शुरू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Now Lokesh Rahul has made his own identity | अब लोकेश राहुल ने अपनी अलग पहचान बना ली है

Tue Oct 20 , 2020
दुबई13 घंटे पहले कॉपी लिंक लोकेश राहुल को इसी सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी मिली है। इस सीजन के 9 मैचों में 75 की औसत से 525 रन बनाए हैं। लोकेश राहुल को पिछले कुछ सालों में काफी रोल दिए गए। वे सभी पर खरे उतरे। राहुल जिम्मेदारियों […]