पति की प्रेम लीला का पता चला तो पत्नी ने पति को पिंजरे में बंद कर नदी में फेंका

डेस्क। पति-पत्नी के रिश्ते में विश्वास काफी अहमियत रखता है, ऐसे में अगर ये विश्वास थोड़ा सा भी डगमगाता है तो फिर इसे बर्दास्त करना बेहद मुश्किल हो जाता है। चीन में एक महिला को पता लगा कि पति उसे धोखा दे रहा है, तो उसने पति को सबक सिखाने का डरावना रास्ता खोजा। चीन की एक महिला ने अपने पति के हाथ बांधे और उसे नदी में फेंक दिया। पता है उसने ऐसा क्यों किया? क्योंकि उसे पता चल गया था कि उसका पति उसके साथ चीटिंग कर रहा है।

पहले पिंजरे में भी बंद किया

टाइम्स नाओ के मुताबिक, घटना Maoming सिटी की है। शुक्रवार की बात है। यहां तक कि जब इस शख्स की पत्नी को उसके अफेयर के बारे में पता चला तो पहले तो उसने अपने पति को पिंजरे में कैद किया। ऐसा बताया जा रहा है कि चीन के सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।

दोनों को पकड़ लिया था

दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स आधा निर्वस्त्र दिख रहा है। पत्नी ने अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ ही पकड़ लिया था। पत्नी के साथ कुछ और लोग भी थे। जिन्होंने उसके पति के हाथ बांधे और उसे पिंजरे में डाला। ये पिंजरा बांस का था।

इसके बाद उसे नदी में फेंक दिया

इसके बाद वो शख्स को पिंजरे समेत नदी में फेंक आए। हालांकि शख्स को बाकी लोगों ने पिंजरे से बाहर निकाल दिया। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। जांच जारी है।

यह खबर भी पढ़े: इस शख्स ने किया 6 प्रेमिकाओं को गर्भवती, एक समय ऐसा था जो लड़कियों को कुत्ते की चेन से बांधकर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Fri Nov 27 , 2020
छपरा। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नया जान टोला (राजेंद्र कॉलेज मोड़ के पास) एक युवक ने फांसी लगाकर शुक्रवार को आत्महत्या कर लिया। वह भोला चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र सुधीश कुमार बताया जाता है।  भगवान बाजार थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर […]