महिला ने शिवसेना के सांसद राजेंद्र गावित पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

मुंबई। पालघर से शिवसेना के सांसद राजेन्द्र गावित के खिलाफ एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में नया नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, वहीं, राजेंद्र गवित ने महिला के आरोपों को फर्जी बताते हुए कहा है कि यह उनका नाम बदनाम करने की साजिश है। 

महिला गावित के मीरा रोड एरिया स्थित एक गैस एजेंसी में काम करती थी। महिला ने शिकायत में कहा है कि गवित ने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। 

महिला की शिकायत पर गवित ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिला के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। यह उनकी छवि खराब करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि महिला ने एजेंसी से पैसों का घपला किया था, जिसके बाद महिला को एजेंसी से बाहर कर दिया गया था ,अब महिला बदला लेने के लिए झूठे आरोप लगा रही है। 

यह खबर भी पढ़े: कैंसर, मधुमेह, अस्थमा, गठिया और हृदय रोग के लिए रामबाण है जामुन: डॉ. शैलेन्द्र राजन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शादी समारोह में चॉकलेट देने के बहाने 8 साल की बच्ची को छत पर ले जाकर किया दुष्कर्म, फिर आरोपी अपने घर जाकर सो गया और फिर...

Sun Dec 13 , 2020
भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक 8 वर्षीय बच्ची से हैवानियत की घटना सामने आई है। बच्ची से दरिंदगी के बाद आरोपित अपने घर जाकर सो गया। बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।  निशातपुरा सीएसपी […]