शादी समारोह में चॉकलेट देने के बहाने 8 साल की बच्ची को छत पर ले जाकर किया दुष्कर्म, फिर आरोपी अपने घर जाकर सो गया और फिर…

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक 8 वर्षीय बच्ची से हैवानियत की घटना सामने आई है। बच्ची से दरिंदगी के बाद आरोपित अपने घर जाकर सो गया। बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 

निशातपुरा सीएसपी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित 8 साल की बच्ची कक्षा दूसरी में पढ़ती है। वह गुरुवार रात अपनी मां के साथ छोला मंदिर इलाके में बुआ के यहां शादी समारोह में गई थी। रात करीब 11:30 बजे वह मां को रोते हुए मिली। मां के पूछने पर उसने बताया कि एक अंकल उसे टॉफी देने का कहकर छत पर ले गए थे,  उसके बाद उन्होंने उसके साथ गलत काम किया।

यह सुनते ही मां परिजन के साथ छोला मंदिर थाने आई और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को एक युवक पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पीड़ित बच्ची ने आरोपित को पहचान भी लिया। 

पुलिस ने 21 साल के आरोपित अभिषेक ठाकुर के खिलाफ पॉस्को एक्ट और दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। सीएसपी त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित घर पर सोता मिला था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह बच्ची को पड़ोस में रहने वाले चाचा के मकान की छत पर ले गया था, जहां उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। भीड़-भाड़ और लोगों के लगातार यहां-वहां से निकलने के कारण वह उसके बाद घर आ गया था। वह यहां अपने माता पिता के साथ रहता है और प्राइवेट जॉब करता है। 

यह खबर भी पढ़े: एक और नाबालिग बनी हवस का शिकार: दरिंदो ने युवती के साथ बलात्कार कर उसके ही सलवार के नाड़े से गला दबाकर की हत्या



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिता ने अपने बेटे के लापता होने की रिपोर्ट कराई दर्ज, पुलिस जांच में घर की छत पर ही इस हालत में मिला गायब शख्स

Sun Dec 13 , 2020
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित सेल्ट लॉक में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने पुत्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। जब पुलिस ने इस मामले में जांच प्रारंभ की तो मालूम हुआ कि गायब शख्स का कंकाल घर की छत पर […]