कापनुर। जनपद में बीते दिनों कैंट थाना क्षेत्र में रशियन महिला द्वारा कर्नल पर दुष्कर्म किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपित कर्नल को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें कोर्ट में हाजिर करने के बाद कोविड संक्रमण को देखते हुए बुधवार की शाम चौबेपुर में बनी अस्थाई जेल भेज दिया गया था। यहां पर उन्होंने पहली रात काफी मुश्किल भरे हालात में गुजारी। जहां रातभर कर्नल सिगरेट की लत के चलते सुरक्षा कर्मियों से सिगरेट मांगता रहा।
बताते चले कि, कैंट स्थित सेना में कर्नल नीरज गहलोत द्वारा बीती 10 दिसम्बर को लखनऊ में रहने वाले दोस्त को पत्नी समेत पार्टी के लिए कानपुर बुलाया गया था। यहां कर्नल दोस्त को नशे में करने के बाद उसकी रशियन पत्नी के साथ दरिंदगी करते हुए जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दम्पति नेे आरोपी कर्नल के खिलाफ 12 दिसम्बर को कैंट थाने तहरीर दी। पुलिस ने दम्पति से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी कर्नल की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार की रात आरोपी को सैन्य क्षेत्र में बने अपने आवास जाते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को कर्नल नीरज गहलोत को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
अस्थाई जेल में कर्नल ने रात, बेचैनी व सिगरेट के लिए रहा परेशान
कोविड के खतरे को देखते हुए कर्नल को कानपुर के चौबेपुर स्थित विद्या भवन इंजीनियरिंग कॉलेज में बनी अस्थाई जेल में देर शाम शिफ्ट किया गया। यहां पर उन्होंने बुधवार को पहली रात गुजारी। दुष्कर्म के आरोपी कर्नल ने जेल में एश-आराम की जिदंगी से दूरी को लेकर काफी बेचैन रहा और उसे सिगरेट की लत सताती रही। वह रातभर इधर से उधर टहलता रहा। अस्थाई जेल में तैनात सुरक्षा कर्मियों से वह सिगरेट की डिमांड करता रहा, लेकिन उसकी एक न सुनी गई। इस दौरान उसने जेल में हंगामा भी किया। इस पर सुरक्षागार्डों ने उसे किसी प्रकार समझाया गया।
लिए जा चुके है पीड़ित महिला के मजिस्ट्रेटी बयान
कैंट एएसपी निखिल पाठक ने पीड़ित रशियन महिला का मजिस्ट्रेटी बयान लिया जा चुका है। इस सम्बंध में आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। मामले में साक्ष्य जुटाते हुए चार्टशीट जल्द से जल्द लगाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। वहीं इसकी रिपोर्ट सेना व दिल्ली स्थित रुस दूतावास भी भेजी जाएगी।
यह खबर भी पढ़े: शुभेंदु के साथ भाजपा में शामिल होंगे 12 विधायक व तीन सांसद, कई पार्षद भी सूची में