आरक्षक ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजनांदगांव जिले में देर रात जहाँ आरक्षक विनोद साहू ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर ही आरक्षक की मौत हो गई है। आरक्षक का नाम विनोद साहू बताया जा रहा है ।

राजनांदगांव में पुलिस जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आरक्षक ने खुद को गोली मारी है। मौके पर ही आरक्षक की मौत हो गई है। आरक्षक का नाम विनोद साहू बताया जा रहा है।

देर रात गोली चलने की आवाज से पीटीएस में हड़कंप मच गया है। आरक्षक को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया , जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरक्षक 2007 बैच का है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीटीएस में  रात लगभग 10 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिससे बीटीएस में रहने वाले पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए और घटनास्थल की ओर गए तो पता चला कि आरक्षक-93, विनोद साहू जो 2007 बैच का है। जिसने अपने ही रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। 

सूत्र बता रहे हैं कि आरक्षक ने जहां गोली मारी है वहां पर उसका मोबाइल भी मिला है। फिलहाल आरक्षक ने खुद को गोली क्यों मारी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है आरक्षक को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह खबर भी पढ़े: राहुल देव ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 20 साल, बोले- एक समय पाई-पाई के लिए मोहताज हो गया था, लेकिन…

यह खबर भी पढ़े: आज होगा सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात, 400 साल बाद होगा ऐसा अनूठा संयोग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Liverpool top on table at Christmas week record Rafael Leao scored the fastest goal in Serie A history | EPL में 40 साल बाद लिवरपूल क्रिसमस वीक में टॉप पर; राफेल ने सीरी-ए का सबसे तेज गोल दागा

Mon Dec 21 , 2020
Hindi News Sports Liverpool Top On Table At Christmas Week Record Rafael Leao Scored The Fastest Goal In Serie A History Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप लंदन3 घंटे पहले इटेलियन लीग सीरी-ए में एसी मिलान के राफेल लियो ने मैच के […]