नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करता था पिता, पत्नी ने भाभी पर लगाया भड़काने का आरोप

रांची। गोंदा थाना पुलिस ने अपनी ही बेटी से छेड़छाड़ करने वाले पिता विशाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं। 

उल्लेखनीय है कि बीते 20 दिसंबर को इस संबंध में नाबालिग की मां ने गोंदा थाने में अपने पति के खिलाफ बेटी से छेड़खानी एवं दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला ने अपने आवेदन में बताया था कि उसका पति अक्सर अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करता था। वह उसका सौतेला बाप है। 

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति लगभग डेढ़ साल से बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। महिला ने पुलिस को बताया कि बीते 9 दिसंबर को वह अपने पति को बेटी से दूर रहने के लिए कहा इस पर वह भड़क गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। तब उसने मामले की सूचना 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को दी। 

पुलिस की आने की सूचना पर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने अपने पति पर करीब 16 लाख रुपये दहेज लेने का आरोप लगाया है ।साथ ही पीड़ित महिला के नाम पर बैंक से लोन लेकर गाड़ी लेने का भी आरोप है। 

पीड़ित महिला के पति ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद फरवरी 2019 में महिला ने दूसरी शादी की थी। मैरिज ब्यूरो के माध्यम से दोनों की शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से पति और उसकी भाभी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगी। पीड़ित महिला ने अपने जेठानी पर पति को भड़काने का आरोप लगाया है। इस वजह से पति-पत्नी में अक्सर मारपीट होती थी। साथ ही पिता बेटी के साथ छेड़छाड़ करता रहता था। 

यह खबर भी पढ़े: लगातार किसानों के हित में कार्य कर रहे है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा लाभ: सांसद डॉ. अरविंद शर्मा

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर कहे जाति के बारे में अपशब्द

Fri Dec 25 , 2020
राजगढ़। जिले के लीमाचौहान थाना क्षेत्र के ग्राम कूपा में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर दरवाजा की कुंदी लगाकर छेड़छाड़ करने और विरोध पर जाति के बारे में अपशब्द बोलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को मौके से फरार […]