जज के बॉडीगार्ड ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस लाइन में मची खलबली

खगड़िया। खगड़िया जिला पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी ने गुरुवार की सुबह अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। मृत पुलिसकर्मी बिरजू तांती खगड़िया के एडीजे प्रथम का अंगरक्षक था। वह पुलिस लाइन में अपने परिवार के साथ रहता था। इस घटना के बाद पूरी पुलिस लाइन में खलबली मच गई। आनन-फानन में एसपी मीनू कुमारी घटनास्थल पर पहुंचीं। 

बिरजू को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई लेकिन सिर में गोली लगने के कारण उसने तत्काल दम तोड़ दिया। घटना के समय वह अपने परिवार के साथ सरकारी आवास में था जो पुलिस लाइन के अंदर है।  बिरजू विगत 1 वर्ष से एडीजे प्रथम की सुरक्षा में तैनात था। कोर्ट में कार्य बंद होने से कोई भी न्यायिक पदाधिकारी न्यायालय नहीं जाते थे। बिरजू की गतिविधियां भी काफी सीमित थीं। किस कारण से उसने ऐसा कदम उठाया इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। 

एसपी मीनू कुमारी ने कहा कि घटना के कारणों के संबंध में प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को तात्कालिक कारण बताया जा रहा है लेकिन अंतिम रूप से घटना के कारण का पता पूरी जांच के बाद ही लगाया जा सकता है। व्यापक जांच का आदेश दिया गया है।  बिरजू  खगड़िया के पड़ोसी जिला बेगूसराय के कुरहा का रहने वाला बताया जाता है जो खगड़िया से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्रियां हैं।

यह खबर भी पढ़े: शरीर के इस अंग पर लगेगा कोरोना वैक्सीन का टीका, फाइनल स्टेज में कदम रख चुकी हैं दो कंपनियां

यह खबर भी पढ़े: RBSE 10th Result 2020 date/ जानिए कब और कहां घोषित किये जायेंगे आरबीएसई 10वीं बोर्ड के नतीजे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Anil Kumble Controversy with Virat Kohli Team India Coach News Updates | कोहली से विवाद के बाद इस्तीफा देने वाले अनिल कुंबले ने कहा- कोच पद से विदाई बेहतर हो सकती थी, लेकिन पछतावा नहीं

Thu Jul 23 , 2020
2 घंटे पहले कॉपी लिंक कुंबले जून 2016 से 2017 तक एक साल टीम इंडिया के कोच रहे थे। इस दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली से उनके काफी मतभेद भी रहे थे। -फाइल फोटो पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले की कोचिंग में भारतीय टीम ने 17 में से 12 टेस्ट जीती, […]