छेड़छाड़ का विरोध किया तो तेल छिड़कर लगाई आग, पीडि़ता की मौत के बाद उठा 2 बच्चों के सिर से मां का साया

जींद। गांव अकालगढ़ में 20 जून को छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने महिला को आग लगा दी थी। परिजनों ने झुलसी महिला को रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया था। पुलिस ने उस युवक के  खिलाफ मामला दर्ज किया था। 38 दिन बाद महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

अकालगढ़ निवासी 32 वर्षीय महिला के साथ 20 जून को गांव के ही सोहन ने छेड़छाड़ की थी छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने महिला को आग लगा दी थी। आग से झुलसने पर महिला को रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी सोहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। एक माह बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को महिला की मौत हो गई।

 परिजनों ने जुलाना थाना में पहुंचकर पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में कमजोर धाराएं लगाकर आरोपी पक्ष के साथ मिलीभगत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केवल छेड़छाड़ की धारा लगाई हैं जबकि पीडि़त महिला के ब्यान पर हत्या और हत्या के प्रयास करने की धाराएं जोड़ी जानी चाहिए। मंगलवार को सैंकड़ो ग्रामीण जुलाना थाना पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजन पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नही हुए तो अकालगढ़ गांव में पंचायत की और पुलिस प्रशासन से उचित कार्यवाही करने की मांग की गई। 

पीडि़ता की मौत के बाद उठा 2 बच्चों के सिर से मां का साया

सुसाना गांव निवासी महिला की शादी 18 साल पहले अकालगढ़ गांव निवासी के रामलाल साथ हुई थी। उसके दो लड़के हैं। महिला के पति की मौत 5 साल पहले बीमारी के चलते हो गई थी। महिला खेती कर अपने बच्चों का पेट पाल रही थी महिला की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। 

जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

यह खबर भी पढ़े: कोरोना संक्रमण के चलते नीतीश सरकार ने लिया फैसला, 55 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मी अब सुरक्षा में तैनात नहीं होंगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

EPL: Goal average in english premier league before and after corona remains the same | इंग्लिश प्रीमियर लीग में कोरोना के पहले हर मैच में औसतन 2.72 गोल हुए, बाद में भी यही औसत रहा

Wed Jul 29 , 2020
Hindi News Sports EPL: Goal Average In English Premier League Before And After Corona Remains The Same लंदन28 मिनट पहले कॉपी लिंक 132 साल के प्रीमियर लीग के इतिहास में मैनचेस्टर यूनाइटेड (20) के बाद लिवरपूल (19) के पास ही सबसे ज्यादा लीग खिताब हैं। -फाइल मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्लेइंग-11 […]