- खबर मिलने के बाद कुंदन कुमार की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल
दैनिक भास्कर
Jun 17, 2020, 01:17 PM IST
सहरसा. भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख के गालवन घाटी में हुई हिंसक झड़प में बिहार के सहरसा के जवान कुंदन कुमार शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कुंदन विशनपुर पंचायत के आरण गांव के रहने वाले थे।
मंगलवार देर रात परिवार को इसकी सूचना मिली। खबर मिलने के बाद से कुंदन कुमार की पत्नी पति की फोटो हाथ में लिए बिलख-बिलख कर रो रही हैं। कुंदन दो बच्चों के पिता थे।

कुंदन के पिता का नाम निमिन्द्र यादव हैं। कुंदन की शादी मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरबा गांव की बेबी कुमारी से हुई थी। कुंदन की शहादत की खबर के बाद उनके घर पर लोग जुटने लगे।
शहीद कुंदन कुमार के चाचा महेंद्र यादव ने कहा कि 2012 में कुंदन सेना में शामिल हुए थे। 2013 में शादी हुई। कुंदन के छह और चार साल के दो बेटे हैं।