ऋषिकेश। मुनि की रेती पुलिस ने तपोवन के एक होटल में अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में एक फ्रेंच महिला को गिरफ्तार किया है। उसे फिलहाल जमानत पर रिहा दिया गया है। यह जानकारी थाना प्रभारी आरके सकलानी ने दी।
उन्होंने बताया कि इस वीडियो को तैयार करने में कुछ स्थानीय युवाओं और विदेशियों का हाथ है। वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सभासद गजेंद्र सजवाण तहरीर दी। गुरुवार को इस मामले में फ्रेंच महिला को गिरफ्तार किया गया है।
यह खबर भी पढ़े: रिया चक्रवर्ती ने सुशांत का मोबाइल नंबर क्यों किया था ब्लॉक, बताई हैरान कर देने वाली बड़ी वजह