समस्तीपुर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

- जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 3343, स्वस्थ हुए 2842 लोग
सोमवार को जिले में भर में 40 नया मामला सामने आया है। वहीं 24 घंटे के दौरान 51 लोग ठीक भी हुए है। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 3343 हो गई है। अबतक कुल मरीजों में से 2842 लोग ठीक हो चुके हैं।
वहीं दलसिंहसराय के सलखन्नी गांव में सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल की ओर से कैंप लगाते हुए 50 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। इस दौरान 35 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उसे होम क्वारेंटाइन किया गया है।
जिले में कोरोना की वर्तमान स्थिति
पाॅजिटिव 3343
ठीक हुए 2842
एक्टिव केस 479
मौत 19
0